फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख के लोन लेने के चक्कर में गवाए 70 हजार

Mon, 21 Mar 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
महज एक लाख रुपये का लोन लेने के चक्कर में एक निजी कंपनी के कर्मचारी ने 70 हजार रुपये गवां दिए। इसके बावजूद भी उसे लोन नहीं मिल सका। फर्जी लोन कंपनी बनाकर शातिरों ने पीड़ित को कई महीने तक धोखे में रखा। अब बोहर निवासी प्रदीप की शिकायत पर अर्बन एस्टेट थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप ने बताया कि वह लुधियाना में हर्बल कंपनी की शाखा में कार्यरत है। उसे कुछ पैसों की जरूरत थी। गत 18 जनवरी को वह बोहर आया था तो यहां उसने एक समाचार पत्र में लोन दिलवाने वाली कंपनी का विज्ञापन पढ़ा। इसके बाद प्रदीप ने संबंधित विज्ञापन कंपनी के मोबाइल फोन नंबर पर काल की। शातिरों ने पीड़ित से कुछ जानकारी ली और लोन जारी करवाने के एवज में 10 हजार रुपये ठग लिए।

उन्होंने प्रदीप को आश्वासन दिया कि लोन पास होने के बाद रुपये वापस मिल जाऐंगे। शातिरों ने प्रदीप के बैंक खाते को चालू खाते में बदलवाने की नाम पर 12 हजार रुपये ले लिए। 24 जनवरी को शातिरों ने प्रदीप के पास फोन किया कि वे दिल्ली में रुपये लिए खड़े हैं। इसके लिए खाते में 20 हजार रुपये और जमा करवाने होंगे। इस पर प्रदीप ने शातिरों के खाते में रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद भी उसके घर लोन के रुपये नहीं पहुंचे। इसके बाद भी शातिरों ने प्रदीप से ठगी की। मगर डेढ़ महीने तक प्रदीप को लोन नहीं मिल सका तो उसने पुलिस को मामले की शिकायत दी।
विज्ञापन


तीन बैंक खातों में जमा करवाई राशि
प्रदीप ने आरोपियों के तीन बैंक खातों में रुपये जमा करवाए हैं। प्रदीप ने बताया कि तीनों बैंक खातों की डिटेल पुलिस को सौंप दी गई है। आरोपियों ने पहले तो प्रदीप के पास चंडीगढ़ से फोन किया, फिर बताया कि वे फरीदाबाद से बोल रहे हैं। शातिरों ने कहा कि उनका हेड ऑफिस बंगलुरु में है। अब आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद आ रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें