फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोहतक में बेलगाम थार ने स्कूटी सवार को कुचला, कॉलेज से लौट रहा था छात्र, मौत

Tue, 12 Nov 2024 06:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

मकडौली टोल के पास गलत दिशा और तेज रफ्तार के कारण हादसा बताया जा रहा है। दीपक माता-पिता की अकेली संतान था। पिता सोनीपत में शिक्षक हैं। छात्र  रोहतक के जसिया कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में सदर थाना क्षेत्र के मकडौली कलां पेट्रोल पंप के पास कॉलेज से रोहतक लौटते समय बेलगाम थार ने गलत दिशा से जाकर स्कूटी सवार छात्र को कुचल दिया। छात्र को गंभीर अवस्था मे पीजीआईएमएस में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


छात्र के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, थार चालक के खिलाफ लापरवाही और ओवर स्पीड का केस दर्ज कराया है। दीपक सोनीपत का रहने वाला था और चाचा के पास रोहतक में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।

साेनीपत के रिन्ढाना निवासी जगमेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह रोहतक की नेहरू नगर कॉलोनी में रहता है। उसके भाई ओमप्रकाश शिक्षक है। उनका इकलौता बेटा दीपक (20) उनके पास रहकर ही स्नातक की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह वह जसिया स्थित सरकारी कॉलेज में पढ़ने के लिए गया था। करीब 11 बजे वापस स्कूटी से घर के लिए आ रहा था। उसी दौरान वह भी अलग बाइक से रोहतक के लिए लौट रहा था। जब दीपक मकडौली कलां गांव के पास पहुंचा तो एक काली थार ने तेज और गलत दिशा से आकर उसकी स्कूटी को टक्कर मारते हुए कुचलकर फरार हो गया।

घटना के दौरान दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया तो उसने राहगीरों की मदद से दीपक को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
घटना के बाद मचा गांव में कोहराम
छात्र के चाचा जगमिंदर ने बताया कि दीपक अपने परिवार का इकलौता चिराग था। जब गांव में यह सूचना दी तो वहां पर कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग पीजीआईएमएस पहुंच गए। उसके पिता सोनीपत में शिक्षक है और वह रोहतक में जसिया कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था।

एक थार ने स्कूटी सवार छात्र को कुचला है, जिससे उसकी मौत हो गई है। परिजन की ओर से मिली शिकायत पर थार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। -रविंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक सिटी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें