रोहतक में एक व्यक्ति को रिश्तेदारी में जाते समय दो युवकों को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। युवकों ने व्यक्ति से 12 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। हालांकि पुलिस इस मामले को चोरी का बता रही है।
विज्ञापन
खरकड़ा गांव निवासी मदनलाल एक निजी कंपनी में काम करते हैं और वह सोमवार की शाम को रोहतक से अपनी रिश्तेदारी में निडाना गांव जा रहे थे। जब वह बाइक से मदीना-निदाना रोड पर पहुंचे तो दो युवकों ले लिफ्ट मांगी। कुछ दूर चलने पर युवकों ने बाइक रुकवाई और बैग छीन लिया। इसके बाद जबरन उससे 12 हजार रुपये निकालकर ले गए।
पीड़ित ने विरोध किया तो उसे धमकी देकर चुप करा दिया। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी है। गौरतलब है कि आठ नवंबर को थाना शिवाजी काॅलोनी क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल छीना था।