फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोहतक में पारिवारिक कलह में इंजीनियर पति ने पत्नी को मारी गोली, आर-पार निकली

Thu, 29 Aug 2024 11:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

आरोपी पति फरार है। महिला की हालत गंभीर है। गोली आर-पार निकली है। महिला झज्जर की रहने वाली है। पति के साथ किराये पर रह रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक के बलियाना गांव में इंजीनियर पति ने पारिवारिक कलह के चलते पत्नी के सिर में गोली मार दी। पड़ोसियों ने घायल को पीजीआई में दाखिल कराया। आरोपी मौके से फरार है। देर रात तक केस दर्ज करने के लिए पुलिस परिजनों का इंतजार करती रही।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वीरवार दोपहर सूचना मिली कि बलियाना की एक 32 वर्षीय महिला को पीजीआई में दाखिल कराया गया, जिसको सिर में गोली मारी गई है। गोली आर-पार निकल गई। आईएमटी थाना पुलिस पीजीआई पहुंची, लेकिन महिला को गंभीर हालत के चलते अनफिट घोषित कर दिया। पता चला कि महिला झज्जर की रहने वाली है। उसके दो बच्चे हैं।

पति इंजीनियर है। पति व पत्नी के बीच कई दिन से झगड़ा चल रहा था। शक है कि झगड़े के चलते ही पति ने उसे गोली मारी है। दोपहर जब बच्चे स्कूल से लौटे तो मां तड़पती मिली। पिता घर पर नहीं थे। उन्होंने पड़ोसियों को अवगत करायाए तो उसे पीजीआई में दाखिल कराया।
विज्ञापन


महिला की हालत गंभीर है। उसके मायके वालों को सूचित कर दिया। उनके बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पति ने ही पत्नी को पारिवारिक कलह में गोली मारी है, लेकिन अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। -इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, प्रभारी थाना आईएमटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें