फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड बैंक मैनेजर की पत्नी के गले से उड़ाई सोने की चेन

Fri, 06 Nov 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी से मिलने रोहतक आई जींद की महिला के गले से दो महिलाओं ने सोने की चेन उड़ा ली। नए बस स्टैंड से सेक्टर-14 के बीच दोनों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में जींद के अर्बन एस्टेट निवासी रिटायर्ड बैंक मैनेजर ईश्वरचंद गुप्ता की पत्नी शशि ने बताया कि शहर के सेक्टर-14 में उनकी बेटी का ससुराल है। वह बुधवार को बेटी से मिलने के लिए जींद से रोहतक आई थी। नए बस स्टैंड से शशि ऑटो में सवार होकर सेक्टर-14 के लिए निकली।

एक महिला और युवती भी ऑटो में बैठ गई। कुछ दूर चलने के बाद युवती और महिला ऑटो से उतर गई। जब शशि बेटी के घर पहुंची तो उनके गले से सोने की चेन गायब थी। इसके बाद महिला ने अपने कपड़ों में चेन को तलाश किया तो नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें