फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी: रोहतक में सेवानिवृत इंस्पेक्टर से 7.50 लाख रुपये की ठगी, आईएमटी थाने में मामला दर्ज

Sun, 10 Oct 2021 03:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

टावर लगाने के नाम पर हरियाणा के रोहतक में लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित दिल्ली पुलिस का सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर है। आईएमटी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के नजदीकी गांव बलियाना में दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर से टावर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। महिला समेत दो लोगों ने झांसे में लेकर पीड़ित से 7.50 लाख रुपये ठग लिये। इस संबंध में आईएमटी थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बलियाना गांव निवासी धर्मबीर ने बताया कि वह दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। डेढ़ साल पहले उसके पास कोसीना राय नामक महिला का फोन आया। महिला ने कहा कि वह एक निजी दूरसंचार कंपनी से बोल रही है और कंपनी को टावर लगाने के लिए जगह चाहिए। इसके लिए कंपनी आपसे लिखित में समझौता करेगी। पैसे जमा कराने के बाद टावर लगाया जाएगा। साथ ही टावर के सुरक्षा गार्ड की भी नौकरी आपको दी जाएगी। 

टावर लगने के बाद आपके द्वारा जमा कराई गई राशि वापस दे दी जाएगी। महिला ने पीड़ित की आरके नाम के व्यक्ति से भी बात करवाई। इस तरह आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर 7.50 लाख रुपये जमा करवा लिए। पैसे जमा होने के बाद आरोपियों ने बात करना बंद कर दिया उसने संपर्क किया तो एक मोबाइल बंद है। दूसरे नंबर पर महिला कह रही है कि और पैसे जमा कराने होंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें