फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: बरात से लौट रहे परिवार से लूटपाट, 4.30 लाख की नगदी और सोने की चेन ले गए आरोपी

Sun, 26 Dec 2021 02:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

जिले के अंदर एक माह में बरात पर लूटपाट व हमले की ये तीसरी वारदात है। एक दिसंबर की रात को भाली गांव में शादी के बाद लौट रही दुल्हन को दो युवकों ने गोली मार दी थी। अब भी दुल्हन गरुग्राम के निजी अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन
लूट - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में लौट रही बारात एक बार फिर निशाने पर है। शनिवार रात लाडोत बाईपास पर कुछ लोगों ने शराब ठेकेदार पर हमला करके 4:30 लाख की नकदी व सोने की चेन छीन ली। ठेकेदार ने इस संबंध में सदर थाने में लूट का मामला दर्ज कराया, जबकि पुलिस पुरानी रंजिश से जोड़कर जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महम के किशनगढ़ गांव निवासी नरेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि वह शराब ठेकेदार है। शनिवार रात सुनारिया खुर्द गांव में मामा के लड़की राहुल की शादी में गया हुआ था। बरात लाडोत गांव में पहुंची जहां से देर रात वह लौट रहा था। साथ में बेटा सुमित, अमित व भतीजा सुशील भी था। जब वे मकड़ौली मोड़ पर पहुचे, तभी पीछे से तीन कार में सवार होकर 10-12 युवक आए। उनमें सुनारियां खुर्द गांव का युवक दीपक भी था। उन्होंने हमला कर दिया और उनसे 4.50 लाख की नकदी व सोने की चेन छीन ली। आरोपी परिवार के सदस्यों को पास के गंदे नाले में गिरा कर मौके से फरार हो गए। घायल नरेंद्र को पीजीआई में दाखिल कराया गया। सदर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह का कहना कि मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है । आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरी वारदात से पर्दा उठ सकेगा।

बरात पर हमले व लूटपाट की एक माह में तीसरी वारदात

जिले के अंदर एक माह में बरात पर लूटपाट व हमले की ये तीसरी वारदात है। एक दिसंबर की रात को भाली गांव में शादी के बाद लौट रही दुल्हन को दो युवकों ने गोली मार दी थी। अब भी दुल्हन गरुग्राम के निजी अस्पताल में दाखिल है। इसके बाद सांघी गांव के युवक की खरावड़ बाईपास पर कार छीन ली गई थी। युवक अपने साथियों के साथ दिल्ली बरात में शामिल होकर लौट रहा था। इस संबंध में आईएमटी थाने में मामला दर्ज है। अब सदर थाना एरिया में बरात से लौटते समय वारदात हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें