रोहतक शहर के पाड़ा मोहल्ला के ई-रिक्शा चालक का चार बाइक सवार युवकों ने पहले तो रास्ता रोका और इसके बाद दातों से कान काट दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पंकज ने दी शिकायत में बताया कि 14 अगस्त की रात को वह ई-रिक्शा लेकर सुखपुरा चौक से अपने घर जा रहा था। जब गोहाना रोड पर कृपाल आश्रम के पास पहुंचा तो बाइक सवार चार युवकों ने ओवरटेक करके रास्ता रोक लिया। एक युवक हाथ में डंडा लिए हुए थे।
चारों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक ने उसका दांतों से कान काट खाया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।