फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime News: रोहतक में जोहड़ मे मिला शव, फतेहाबाद में रिटायर्ड कर्मी के हाथ से छीना सोने का कड़ा

Sat, 15 Oct 2022 11:57 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक/फतेहाबाद

सार

Haryana Crime News: रोहतक में जोहड़ मे मिला शव, फतेहाबाद में रिटायर्ड कर्मी के हाथ से छीना सोने का कड़ा
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के लाखनमाजरा के जोहड़ में 35 वर्षीय युवक का शव मिला है। मरने वाला गांव का ही बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शनिवार सुबह पुलिस को किसी ने जोहड़ में शव पड़ा होने की सूचना दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव का चेहरा पानी में डूबा हुआ था। जोहड़ के पास ही खून भी पड़ा मिला है। ऐसे में पुलिस को युवक को हत्या का अंदेशा है। 

विज्ञापन


मृतक युवक की पहचान लाखनमाजरा निवासी 35 वर्षीय सुंदर के रूप में हुई। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। लखनमाजरा थाना प्रभारी निरीक्षक रणबीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है।
 

विज्ञापन

फतेहाबाद में मार्केट कमेटी के सेवानिवृत्त कर्मचारी के हाथ से छीना सोने का कड़ा 
फतेहाबाद में त्योहारी सीजन में एक बार फिर झपट्टा मार गिरोह शहर में सक्रिय हो गया है। शनिवार सुबह भट्टू रोड पर अग्रवाल कॉलोनी के पास सैर से आ रहे मार्केट कमेटी के पूर्व कर्मचारी अनंत सांगा के हाथों से बाइक सवार दो युवक सोने का कड़ा छीनकर फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली।

जानकारी के अनुसार, मार्केट कमेटी के पूर्व कर्मचारी अनंत सांगा की फतेहाबाद की अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। वह सुबह भट्टू रोड पर सैर करने के लिए गए थे। अनंत सांगा ने बताया कि जब वह सैर से वापस आ रहे थे तो किसी ने उनको आवाज दी और कहा कि आपको कोई बुला रहा है। इस दौरान एक युवक वहां पर बाइक पर खड़ा था और उसने उनसे किसी प्राचीन शिव मंदिर के बारे में पूछा। 

उन्होंने अनभिज्ञता जताई तो इसी दौरान एक अन्य युवक आ गया और बताया कि वह तो बस स्टैंड के पास है। बातों बातों में दोनों युवकों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से सोने का कड़ा निकाल लिया और दोनों आरोपी फरार हो गए। शहर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें