फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में क्राइम ग्राफ बढ़ा: नाराज पत्नी को लेने आए साले पर जीजा ने किया हमला, छुरी से किए वार

Fri, 23 Jun 2023 09:28 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में जीजा द्वारा साले पर हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह अपनी बहन को लेने उसके ससुराल आया था, जहां किसी बात को लेकर जीजा-साला में कहासुनी हो गई। जिसके चलते जीजा ने साले पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक की एकता कालोनी में नाराज पत्नी को लेने आए एक युवक ने बीच में आए साले को छुरी मार दी। साथ ही गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच उसकी तलाश शुरू कर दी है। एकता कालोनी निवासी विजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। पिता का देहांत हो चुका है। बहन रीतू कलानौर में शादीशुदा है। उसकी बहन रीतू को अपने पति लखन से मनमुटाव चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
तीन-चार दिन पहले रीतू उसके पास एकता कालोनी में आई थी। बुधवार को रात करीब आठ बजे उसका जीजा लखन घर आया। अपनी स्कूटी को घर के बाहर खड़ा कर दिया। आते ही झगड़ा करने लगा। विरोध करने पर उसकी पीठ में छुरी मार दी। इसके बाद पिस्तौल से गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवक के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई अश्वनी का कहना है कि जल्द आरोपी को दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें