फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 साल पुराने 147 गज जमीन के लिए चचेरे भाइयोें ने करवा दी काका की हत्या 

Mon, 25 Apr 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
संपत्ति विवाद ने छीन ली काका की जिंदगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस नेता एवं कारोबारी अशोक उर्फ काका की हत्या 47 साल पुरानी 147 गज जमीन के लिए उनके ही चचेरे भाइयों ने कराई थी। पुलिस ने दो दिन बाद काका हत्याकांड का खुलासा करते हुए दावा किया कि काका की हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन


चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बता दें कि हैफेड के पूर्व चेयरमैन अशोक काका की शुक्रवार सुबह सवा छह बजे माडल टाउन स्थित पार्क में टहलते समय तीन बदमाशों ने हत्या कर दी थी। काका के हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी का पुलिस पर भारी दबाव था। 

आईजी संजय कुमार ने रविवार को बताया कि काका की हत्या कराने के आरोप में उनके चचेरे भाई रेवाड़ी के आनंद नगर निवासी संजय सोनी और उसके भाई मनोज सोनी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही काका को गोली मारने के आरोप में शौरा कोठी निवासी संदीप और रोहित मोरवाल उर्फ निटला को गिरफ्तार किया गया है। काका को गोली मारने वाला तीसरा आरोपी फरार है। उसे नाबालिग बताया जा रहा है। आईजी ने बताया कि हत्या की साजिश में मुख्य भूमिका निभाने वाले टिटौली निवासी सुनील और करौंथा निवासी बिंदर की तलाश है। इन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि वारदात स्थल से मिली सीसीटीवी फु टेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचा जा सका। संजय सोनी और मनोज सोनी को पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर अंबेडकर चौक से गिरफ्तार किया। इन दोनों पर काका के परिजनों ने पहले ही हत्या में शामिल होने का शक जाहिर किया था। दोनों रेवाड़ी में इलेक्ट्रानिक उपकरण की दुकान चलाते हैं।

दोनों अशोक काका के चाचा श्रीभगवान के बेटे हैं। गोली मारने वाले संदीप और रोहित को जींद बाईपास से पकड़ा गया है। आरोपी संदीप से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि गोली मारने वाले युवकों का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। सुनील और बिंदर से दोस्ती निभाने के लिए काका को गोली मार दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें