फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के दोषी क्लीनिक संचालक को 10 साल की कैद, साथी को किया बरी

Wed, 23 Feb 2022 09:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

दिसंबर 2018 में 10वीं कक्षा की छात्रा ने अपहरण के बाद होटल में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। तब से ही मामले की जांच चल रही थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक जिले के कलानौर खंड के निजी क्लीनिक संचालक को अदालत ने अपहरण के बाद दुष्कर्म के मामले में 10 साल की कैद की सजा सुनाई है, जबकि उसके साथी को बरी कर दिया। मामले के अनुसार, दिसंबर 2018 में साढ़े 16 वर्षीय नाबालिग ने कलानौर थाने में शिकायत दी थी कि वह 10वीं कक्षा की छात्रा है। सुबह घर से स्कूल जा रही थी।

विज्ञापन


रास्ते में एक कार आकर रुकी और उसमें से दो युवक नीचे उतरे। इसके बाद उसका अपहरण करके महम ले गए, जहां एक होटल में दुष्कर्म किया। पुलिस ने अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल की। अदालत में पीड़िता के बयान दर्ज करवाए।

बयान में पीड़िता ने कहा कि एक आरोपी कलानौर के एक क्लीनिक का संचालक रूप सिंह है, जबकि दूसरा उसका साथी है। पुलिस ने मामले में रूप सिंह व उसके साथी को गिरफ्तार किया था। तभी से जिला अदालत में मामले की सुनवाई चल रही थी। बुधवार को एएसजे नरेश कुमार की अदालत ने रूप सिंह को दोषी करार दिया, जबकि उसके साथी को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें