फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में हत्या: चिकन कार्नर मालिक को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, दो भाइयों को घायल भी किया

Tue, 10 Aug 2021 01:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

पुलिस ने इस मामले में घायलों के बयान दर्ज करने के बाद जांच तेज कर दी है। वारदात रोहतक के कंसाला गांव की है। सोमवार की रात करीब साढ़े 12 बजे कार सवार लगभग छह लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में सोनीपत रोड स्थित कंसाला गांव में सोमवार की रात कार सवार युवकों ने चिकन कार्नर मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही मृतक के दो भाइयों को भी घायल कर दिया। शव को पीजीआई के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है। दोपहर तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंसाला गांव के 34 वर्षीय युवक सोनू ने अड्डे पर चिकन शॉप बना रखी है। रात करीब साढ़े 12 बजे सोनू कार्नर पर काम पूरा कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच एक कार में सवार होकर आए लगभग छह लोगों ने सोनू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

सोने को तीन-चार गोलियां लगीं। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसका चचेरा भाई सुनील व कुलदीप बचाने आए तो उनको भी गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात से गांव में दहशत फैल गई। घायलों को पीजीआई लाया गया। वारदात की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार सुबह पीजीआई पहुंच कर घायल सुनील व कुलदीप के बयान दर्ज किया। पुलिस को पूछताछ में केवल इतना पता चला है कि मामला शराब की बिक्री से जुड़ा है। क्योंकि गांव में ही शराब का ठेका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें