फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी बांधने मायके आई महिला के गले से तोड़ी चेन

Sat, 29 Aug 2015 03:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मेन बाजार में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने राखी बांधने मायके आई महिला के गले से चेन तोड़ ली। महिला कार से उतर ही रही थी कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे डाला और आराम से रोहतक की ओर फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सांपला निवासी श्रीकृष्ण की बहन मुन्नी दिल्ली के द्वारका से भाई को राखी बांधने आई थी। कस्बे के मेन बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के पास वह कार से उतर ही रही थी कि बाइक सवार दो युवकों ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। कार में मुन्नी का बेटा शेखर भी सवार था लेकिन बदमाशों से जिस तेजी से वारदात को अंजाम दिया, कोई कुछ भी नहीं कर सका। चेन तोड़कर बदमाश रोहतक की ओर रफूचक्कर हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे
जिस जगह पर वारदात हुई, उससे कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों आरोपी कैद हो गए हैं। पुलिस ने वारदात की फुटेज खंगाली है। फुटेज में बदमाश काले रंग की बाइक पर सवार होकर आते हैं। पीछे बैठा युवक एक पैर से अपंग है तथा धारीदार कमीज पहन रखी है।
विज्ञापन


लोगों में रोष
सरेआम चेन तोड़ने की वारदात से लोगों में रोष है। जहां से बदमाशों ने चेन तोड़ी वहीं पर कुछ माह के दौरान चार चेन तोड़ी जा चुकी हैं। इसके साथ ही एक व्यक्ति से 70 हजार रुपये भी बाइक सवार बदमाश लूट चुके हैं। पुलिस पिछली वारदात की परतें भी नहीं खोल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें