छेड़छाड़ करने पर युवक का अपहरण कर उसक ी जमकर धुनाई कर दी गई। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से महम थाने में छेड़छाड़, अपहरण, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में महम तहसील में काम करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वार्ड नंबर 4 का एक युवक पिछले काफी दिनों से उनकी बेटी का पीछा कर रहा है। रास्ते में रोककर बेटी पर टिप्पणी करता है।
दो दिन पहले आरोपी ने उनकी बेटी को रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़खानी की। समझाने गए तो आरोपी ने लड़की के परिजनों पर ही हमला बोल दिया। पुलिस ने आरोपी यशपाल के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया।
वहीं, मामले में यशपाल का कहना है कि मैं बृहस्पतिवार को किसी काम से भिवानी चुंगी की तरफ गया था। तभी मोनू नाम का युवक अपने तीन साथियों के साथ आया। आरोप है कि चारों युवक यशपाल का अपहरण कर उसे कार में डालकर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने सुनसान जगह ले जाकर यशपाल की जमकर पिटाई की। एसआई धर्मपाल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले में जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
इधर नाबालिग के साथ छेड़छाड़
महम में ही नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने का दूसरा मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने अशोक नगर निवासी मोनू, ओमा और ओमा की पत्नी गीता के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी मोनू पिछले काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। एक दिन पहले आरोपी ने लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी।