फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की पत्नी से चेन तो फिजियोथेरेपिस्ट महिला का तोड़ा मंगलसूत्र

Thu, 03 Sep 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार को स्नैचर्स ने दो महिलाओं से चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया। आर्यनगर में जहां दिन दहाड़े फिजियोथेरेपिस्ट वहीं कमला कॉलोनी में देर रात डॉक्टर की पत्नी से चेन स्नेचिंग हुई। आर्यनगर में पत्नी से हुई चेन स्नेचिंग के मामले में खुद पति ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार युवक दिखा, हालांकि बाइक की नंबर प्लेट और हेलमेट पहने होने से आरोपी की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन


एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे कमल कॉलोनी निवासी डॉ. कुलदीप खाना खाने के बाद पत्नी अनीता के साथ सड़क पर टहल रहे थे। घर से कुछ दूर पहुंचने पर एक बाइक पर दो युवक उनके पास आए। उन्होंने स्पीड धीरे करते हुए अनीता के गले से चेन तोड़ ली। जब तक डॉक्टर के शोर मचाने पर लोग पहुंचे आरोपी फरार हो गए थे। कंट्रोल रूम को सूचना मिलने पर पीसीआर मौके पर पहुंची। डॉ. कुलदीप का सोनीपत रोड पर प्राइवेट क्लीनिक है।

डॉक्टर पति की फिजियोथेरेपिस्ट पत्नी के गले से तोड़ा मंगलसूत्र
वहीं कमला कॉलोनी की घटना से पहले सुबह करीब 6:30 बजे आरोपी ने आर्यनगर में भी चेन स्नैचिंग की। ग्रीन रोड निवासी पीड़िता फिजियोथेरेपिस्ट उदिता गली नंबर 4 में दुकान से ब्रेड लेने के लिए गई थी। जब वह वापस आ रही थी तो सामने से बाइक सवार युवक ने गले से मंगलसूत्र झपट लिया। अचानक झटके से उदिता जमीन पर गिर पड़ी। घटना घर से कुछ ही दूरी पर हुई।
विज्ञापन


वारदात के बाद उदिता ने शोर मचाया आसपास के लोगों ने आरोपी का पीछा भी किया लेकिन, वह फरार हो गया। उदिता का मॉडल टाउन में क्लीनिक सेंटर है। उनके पति डॉक्टर कपिश चौधरी का शीला बाइपास पर क्लीनिक है। कपिश ने घटना के बाद से ही कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिये। लगातार जुटे रहने के बाद कपिश को आरोपी की फु टेज मिल गई है। उसने फुटेज को पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें