फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: एसडीएम दफ्तर के चौकीदार का किडनैप, बेटे के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर ले गए; बेरहमी से पीटा

Sat, 10 Jan 2026 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

देर रात दो युवक बेटे के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर चाैकीदार को अपने साथ ले गए और फिर चहेडू पुल के पास अगवा कर बेरहमी से मारपीट की। हमलावर आनंद को अधमरी हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गए। पूरी रात बेहोशी की हालत में पड़े आनंद किशोर को सुबह एक राहगीर ने देखा और परिवार को सूचना दी।
विज्ञापन
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय स्थित एसडीएम दफ्तर जालंधर-1 में तैनात चौकीदार आनंद किशोर के साथ सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
विज्ञापन


देर रात दो युवक उसके बेटे के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गए और फिर चहेडू पुल के पास अगवा कर बेरहमी से मारपीट की। हमलावर आनंद को अधमरी हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गए। पूरी रात बेहोशी की हालत में पड़े आनंद किशोर को सुबह एक राहगीर ने देखा और परिवार को सूचना दी। परिजन उसे तुरंत जालंधर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से घटना स्थल फगवाड़ा क्षेत्र में होने के कारण उसे फगवाड़ा सिविल अस्पताल रेफर किया गया। डीसी ऑफिस क्लास फोर इम्प्लाइज यूनियन के प्रधान अमरजीत सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें