फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराये पर बुक की कार, नशीला पदार्थ पिलाकर चालक से लूट 

Tue, 03 Jan 2017 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
लूट - फोटो : file photo
विज्ञापन
दो आरोपियों द्वारा फतेहाबाद से कार को किराये पर बुक कर रोहतक में लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने चालक को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया। जब चालक की आंख खुली तो वह फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती था। इस संबंध में चालक की शिकायत पर शहर थाने में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद के गांव अकावली निवासी हवासिंह ने बताया कि वह फतेहाबाद में कार चलाते है। प्रतिदिन टैक्सी स्टैंड पर कार को खड़ा करता है। उसका कहना है कि वह 28 दिसंबर को स्टैंड पर खड़ा था। तभी दो युवक आए और उन्होंने कार को बुक करने के संबंध में बातचीत की। युवकों ने खुद को राजस्थान के जोधपुर व सीकर का निवासी बताया। युवकों ने कहा कि वे गुरुग्राम की एक कंपनी में रिकवरी का काम करते हैं। कंपनी की रिकवरी करने के लिए हिसार और रोहतक जाना है।
इस पर हवासिंह ने करीब ढाई हजार रुपये किराया बताया। इस पर आरोपियों ने कार को बुक कर लिया और हिसार की तरफ रवाना हो गए। हिसार पहुंचकर आरोपियों ने एक होटल पर खाना खाया। करीब एक घंटा रुकने के बाद युवकों ने हवासिंह से रोहतक चलने की बात कही। फिर वे रोहतक में पुराना बस स्टैंड के पास आ गए। यहां पर आरोपियों ने कार को साइड में रुकवाकर रिकवरी के रुपये लाने की बात कही। लेकिन कुछ ही देर में दोनोें वापस आ गए।
विज्ञापन


वापस आने पर युवकों ने हवासिंह से कहा कि कुछ देर के लिए इंतजार करना पड़ेगा। आरोपियों में से एक ने चालक से शराब लाने की बात कही। इस पर चालक ने इनकार कर दिया। फिर दूसरे युवक ने कहा कि हवासिंह के लिए जूस लेकर आ जाना। जब हवासिंह ने जूस पिया तो उसके बाद वह बेसुध हो गया। फिर आरोपियों ने चालक का मोबाइल व कार लूट ली। करीब पांच घंटे बाद जब हवासिंह को होश आया तो वह फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती था।  

इस बारे में चालक हवासिंह ने मामले की सूचना फतेहाबाद पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने अपने एरिया की घटना नहीं होने की बात कहकर टालमटोल रवैया अपनाया। उसकी शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर रोहतक भेजना भी जरूरी नहीं समझा। हालत में सुधार होने के बाद चालक ने शहर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें