फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में वारदात: निंदाना में बाइक सवार युवक को मारी गोली, घायल अंकित उर्फ गबदू पीजीआई में दाखिल

Wed, 20 Apr 2022 12:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

दो गुटों में लंबे समय से रंजिश चल रही है। मामले में देर रात तक केस दर्ज नहीं हुआ। महम थाना प्रभारी बोले कि मामले की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक के महम चौबीसी के गांव निंदाना में मंगलवार रात को बाइक सवार युवकों ने घर आ रहे युवक अमित उर्फ गबदू पर गोली चला दी। एक गोली पेट व दूसरी हाथ में लगी। उसे पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। महम थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


महम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि निंदाना गांव में काफी समय से दो पक्षों में रंजिश चल रही है। मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे गांव का युवक 22 वर्षीय युवक अमित उर्फ गबदू मोटरसाइकिल पर घर आ रहा था। रास्ते में बाइक पर सवार होकर तीन युवकों से कहासुनी हो गई।

मामला बढ़ने पर युवकों ने अमित पर गोलियां चला दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। मामले की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को पीजीआई रोहतक में दाखिल कराया गया। सूचना पाकर महम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जांच पड़ताल की। घायल का पीजीआई में उपचार चल रहा था, लेकिन अभी बयान दर्ज नहीं हुए हैं। निंदाना गांव में पहले भी दो गुटों के बीच फायरिंग हो चुकी है। पुलिस को आशंका है कि दो गुटों की रंजिश के चलते ही अमित पर फायरिंग की गई है।
विज्ञापन

 

निंदाना गांव में पुरानी रंजिश के चलते गांव के युवक अमित उर्फ गबदू को गोली मारी गई है। दूसरे गुट के चार युवकों की पहचान हो गई है। लिखित शिकायत का इंतजार है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। - हेमेंद्र मीणा, एएसपी महम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें