फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछलियों को दाना डालने गई वृद्धा की नहर में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलियों को दाना डालने गई वृद्धा की नहर मेें डूबने से मौत
विज्ञापन

आदर्श नगर से आईजी ऑफिस के बाहर जेएलएन नहर में मछलियों को दाना डालने आई थी वृद्धा
परिजनों का दावा- मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण नहर में गिरी वृद्धा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक ।
आईजी ऑफिस के बाहर जेएलएन नहर में शुक्रवार सुबह को मछलियों को दाना डालने आई वृद्धा की डूबने से मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि मछलियों को दाना डालने के दौरान वृद्धा को मिर्गी का दौरा आ गया। इस कारण वह नहर में गिरकर डूब गई। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आदर्श नगर निवासी 82 वर्षीय शांति देवी पत्नी प्रेम सिंह सुबह करीब दस बजे आईजी ऑफिस के बाहर जेएलएन नहर में मछलियों को दाना डालने गई थी। जब वह मछलियों को दाना डाल रही थी तो अचानक वह नहर में गिर गई। नहर के पुल के पास गौशाला के कर्मचारियों वृद्धा को नहर में गिरते देख लिया। इसके बाद उन्होेंने शोर मचा दिया। तभी आसपास के लोग महिला को बचाने के दौड़े। करीब 500 मीटर की दूरी पर वृद्धा को रस्सी से बांधकर बाहर निकाला गया लेकिन जब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तभी लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। फिर महिला के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। फिर मृतका का बेटा अशोक व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और शिनाख्त की। परिजनों का दावा है कि शांति देवी को मिर्गी के दौरे आते थे। दौरा आने के कारण अनियंत्रित होकर वह नहर में गिरी। हालांकि पुलिस ने हर पहलु पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें