फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-भाभी दवा लेने गए तो पीछे से दोस्त की बहन से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई-भाभी दवा लेने गए तो दोस्त ने किया बहन से दुष्कर्म
विज्ञापन

- झज्जर जिले के दुबलधन निवासी दो युवकों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के पुरानी सब्जी मंडी एरिया में दो युवकों ने अपने ही दोस्त की पीठ में छुरा घोंप दिया। उसे पीछे डरा धमका कर उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एक युवती की दिल्ली में शादी हुई है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फिलहाल वह अपने भाई के पास रोहतक आयी हुई थी। उसके भाई के दो दोस्त झज्जर जिले के गांव दुबलधन निवासी राकेश व पप्पू मिस्त्री का काम करते हैं। दोनों आरोपी अक्सर उसके भाई के पास रोहतक आते रहते थे। गुरुवार शाम वे उसके भाई के साथ खाना खा रहे थे। अचानक उसके भाई की बेटी की तबीयत बिगड़ गई। भाई व भाभी बेटी को लेकर डॉक्टर के पास चले गए। अकेला पाकर एक आरोपी ने उसके हाथ पकड़ लिए, जबकि दूसरे ने दुष्कर्म किया। भाई व भाभी के घर पहुंचने से पहले ही वे आरोपी बाइक पर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर देर रात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें