रुपये निकाल एटीएम कु एं में फें की
- गुजरात नंबर की स्कार्पियो व फॉर्चूनर में सवार थे बदमाश
- ग्रामीणों ने पुलिस को दी मामले की सूचना, पुलिस में मचा हड़कंप
- पुलिस ने शहर में की नाकाबंदी, बदमाशों का नहीं लग सका कोई सुराग
- एटीएम मशीन किस बैंक की, जांच में जुटी पुलिस व बैंक अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक/सांपला।
रोहतक के खरावड़ क्षेत्र जंगल में शुक्रवार सुबह कुछ लोग एटीएम लेकर पहुंचे। उन्होंने उसके अंदर से रुपये निकालने के बाद मशीन को एक कुएं में फेंक दिया। यहां से गुजर रहे किसानों व ग्रामीणों ने गुजरात नंबर की स्कार्पियो और फार्चूनर गाड़ी सवार लोगों को मशीन को कुएं में डालते देखा। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना से पुलिस व बैंक के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से मशीन को बाहर निकाला गया। बदमाशों को पकड़ने के लिए शहर में नाकाबंदी की गई। विभिन्न बैंकों को भी मामले की जानकारी दी गई। मगर मशीन किस बैंक की है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
सांपला थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे खरावड़ के ग्रामीणों ने खरावड़ पुलिस चौकी को सूचना दी कि गांव के जंगल में स्थित एक पानी से भरे कुएं में स्कार्पियो व फार्चूनर सवार 8 से अधिक बदमाश किसी मशीन को फेंक रहे हैं। ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया मगर वह हाथ नहीं आ सके।
मामले की सूचना पाते ही थाना प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों व जेसीबी की मदद से डाली गई मशीन को बाहर निकलवाया। मशीन एटीएम निकली। उसके बक्से गायब थे। आशंका जताई जा रही है कि रुपये निकालने के बाद ही बदमाशों ने मशीन को कुएं में फेंका। मशीन को थाने पर लाकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करा दी है। पुलिस व बैंक के अधिकारियों ने विभिन्न थानों व बैंकों में एटीएम मशीन की सूचना दी। मगर देर शाम तक यह क्लीयर नहीं हो सका था कि मशीन किस बैंक की है।
एटीएम मिलने की रिपोर्ट जीडी में दर्ज कर छानबीन शुरू करा दी गई है। साथ ही मशीन को मालखाने में जमा करा दिया गया है। अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि मशीन किस बैंक की है। माना जा रहा है किसी अन्य स्थान से लाकर मशीन को यहां पर डाला गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा
- जगदीश चंद्र, थाना प्रभारी, सांपला
ग्रामीणों ने स्कार्पियों का नंबर भी बताया
सांपला थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों ने एटीएम मशीन को कु एं में डालने वाली कार का नंबर 1444 भी बताया। हालांकि ग्रामीण कार का पूरा नंबर नहीं बता सके। पुलिस का कहना है कि नंबर की आसपास के जिलों से भी जांच कराई जा रही है।
मशीन से लगाया गया था कट
पुलिस के अनुसार बदमाशों ने मशीन को किसी लोहे की वस्तु से काटने का प्रयास किया होगा। मशीन के अंदर एक कट भी लगा था। यही नहीं मशीन के अंदर से कई बॉक्स भी गायब थे। एटीएम मशीन से पुलिस को रुपया बरामद नहीं हुआ है।
बदमाशों के निशाने पर रहे हैं हरियाणा के एटीएम
सांपला थाना क्षेत्र में रु पये निकालने के बाद एटीएम को फेंकने की घटना से पुलिस से लेकर बैंक अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। फ्लैश बैक में जाएं तो वर्ष 2015 में रोहतक पुलिस ने एटीएम से रुपये निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। हरियाणा के ही गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि दो मौके से फरार हो गए थे। एसपी के पीआरओ ने बताया कि उस समय गिरोह के सदस्यों के पास से एटीएम काटने वाले लोहे के कई हथियार भी बरामद किए गए थे। पुलिस की नजर पुराने एटीएम लूट करने वाले गिरोह पर भी है।
मखडौली ड्रेन पर मिली थी लूटी गई एटीएम
सालभर पूर्व ही मखडौली ड्रेन में हिसार रोड पर पानीपत से लूटी गई एटीएम मिली थी। बाद में पुलिस ने हरियाणा के ही दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया था। गिरोह के सदस्यों ने हरियाणा के पानीपत, समेत विभिन्न स्थानों पर कई लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया था।
मुंबई में तैयार कराई जाती है एटीएम
- रोहतक में लगी अधिकतर एटीएम को मुंबई में ही कराया गया है तैयार
- सांपला क्षेत्र में मिली एटीएम कहां हुई तैयार, बैंक अधिकारी जांच में जुटे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रोहतक के विभिन्न स्थानों पर लगी एटीएम को मुंबई में तैयार कराया जाता है। सांपला क्षेत्र में मिली मशीन को कहां तैयार कराया गया था, विभागीय अधिकारी इसकी जांच में जुट गए हैं। एलडीएम मुकेश कुमार ने बताया कि सांपला क्षेत्र में एटीएम के फेंके जाने की सूचना उन्हें शुक्रवार सुबह ही मिल गई थी। सूचना पाते ही देशभर के विभिन्न बैंकों को एटीएम के संबंध में जानकारियां दी गई। यहीं नहीं एक बैंक की टीम भी सांपला थाने पर मशीन की जांच करने के लिए पहुंची। मगर मशीन किस स्थान के बैंक की है, यह पता नहीं लग सका है। किसी भी बैंक ने इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी है। टीम अपने स्तर से जांच कर रही है।
कोड नंबर से होती है मशीन की पहचान
एलडीएम मुकेश कुमार ने बताया कि जिस स्थान पर एटीएम को बनाया जाता है। वहां से उसे एक कोड नंबर जारी किया जाता है। कोड नंबर के संबंध में संबंधित राज्य के कंट्रोलिंग ऑफिस से जानकारी हासिल की जा सकती है। सांपला क्षेत्र में मिली एटीएम के नंबर की भी जांच कराई जाएगी।
शुक्रवार तड़के ही खरावड़ पहुंच गए थे कार सवार
रोहतक (ब्यूरो)। ग्रामीणों की यदि बात पर यकीन किया जाए तो सुबह करीब छह बजे ही कार सवार एटीएम मशीन लिए बदमाश सांपला थाना क्षेत्र में पहुंच गए थे। अब सवाल यह उठता है कि जब बदमाश गुजरात नंबर लगी कार में घूम रहे थे तो फिर पुलिस ने चेकिंग करना तक मुनासिब क्यों नही समझा?
पुलिस के अनुसार कई ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब छह बजे ही उन्होंने स्कार्पियो व फॉर्चूनर सवारों को खरावड़ क्षेत्र में घूमते हुए देखा था। अधिकतर की उम्र 25 से 30 के बीच थी। मगर उस समय ग्रामीण कार का नंबर नहीं देख सके थे। ग्रामीणों ने समझा कि कार सवार खरावड़ से होते हुए कहीं जा रहे होंगे। हालांकि पुलिस को सूचना सुबह सात बजे दी गई थी। अब सवाल यह भी उठता है कि गुजरात के नंबर की कार को पुलिस ने रुकवाकर चैक करना तक क्यों मुनासिब नही समझा। बीते दिवस लाखनमाजरा क्षेत्र में कार में मिले शव के दौरान भी पुलिस की लापरवाही सामने आई थी। तीन दिन तक शव को घुमाने के बावजूद पुलिस ने उसकी चेकिंग करना तक मुनासिब नहीं समझा था।
नशे में तो नहीं थे कार सवार
जिस स्थान पर कुएं में एटीएम को डाला गया था, वहां से पुलिस को कई शराब की बोतलें भी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि पहले कार सवारों ने शराब का सेवन किया। इसके बाद ही मशीन को कु एं में फेंका। पुलिस जांच में जुट गई है।
तुरंत दे दी थी बैंक वालों को सूचना
खरावड़ चौकी प्रभारी जय भगवान का कहना है कि सूचना पाते ही वे मौके पर पहुंच गए थे। तभी बैंक के अधिकारियों को भी मामले की सूचना दी गई थी। मगर बैंककर्मी काफी देरी से मौके पर पहुंचे थे।
फोटो परिचय
खरावड़ क्षेत्र में कुए में डाली गई एटीएम
खरावड़ क्षेत्र में कु एं में डाली गई निकाली गई एटीएम
एटीएम मशीन के संबंध में जांच करती मौके पर पहुंची पुलिस।