फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसिया हत्याकांड : बगल से दिल तक जा धंसे चाकू ने ली छात्र जयदीप की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बगल से दिल तक जा धंसे चाकू ने ली जयदीप की जान
विज्ञापन

- हमलावरों ने स्कूल के बाहर किए थे कई वार, पोस्टमार्टम में मिले चार गहरे निशान
- वारदात के बाद से फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस ने मारे छापे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसिया के बाहर 12वीं कक्षा के छात्र जयदीप पर चाकू के कई वार किए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इनमें से चार गहरे वार उसके शरीर पर मिले हैं। बगल से दिल तक जा धंसे चाकू ने उसकी जान ली। चाकू के वार से दिल कट गया। इस कारण खून का बहना बंद नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
रविवार को जसिया निवासी जयदीप के शव का पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान उसके पेट, कमर, बगल व हाथ पर चाकू के गहरे निशान मिले हैं। बगल से लगा चाकू पसलियों को चीरता हुआ दिल तक पहुंच गया। यही चोट उसकी मौत का कारण बनी। उसके साथी दीपक ही हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस इस मामले को लेकर दिन भर कार्रवाई में जुटी रही। शव के पोस्टमार्टम के बाद शाम गांव में छात्र का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस हत्या में शामिल आरोपियों को तलाश कर रही है। इसके लिए विभिन्न इलाकों में छापेमारे जा रहे हैं।
विज्ञापन

थाना सदर प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस मकसूद अहमद ने बताया कि छात्र जयदीप की हत्या मामले में छानबीन की जा रही है। आरोपी फरार हैं। उन्हें जल्दी ही तलाश कर लिया जाएगा। इस मामले में पूरा एहतियात बरता जा रहा है।
विज्ञापन

यह है मामला
जसिया सरकारी स्कूल के बाहर शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों में झगड़ा हुआ था। इस दौरान जयदीप के हत्यारोपी छात्र ने अपने साथियों को बुला लिया। इन्होंने चाकू से उसे बुरी तरह गोद डाला। स्कूल स्टाफ ने उसे गंभीर हालत में अपनी गाड़ी से पीजीआई पहुंचाया। दोस्त को बचाने आए दीपक पर भी हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। इस दौरान चाकू उसकी कमर में लगा। वह पीजीआई में उपचाराधीन है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें