फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगाने वाले बहुअकबरपुर के 70 से 80 ग्रामीणों पर केसा

Sun, 27 Sep 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपक के हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को किया था नेशनल हाइवे जाम करने पर बहुअकबरपुर के 70 से 80 ग्रामीणों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सदर थाने में ग्रामीणों के खिलाफ नेशनल हाइवे एक्ट 1956, आईपीसी की धारा 147, 149 और 283 के तहत केस दर्ज किया गया है।


एएसआई बलकार ने बताया कि ग्रामीणों ने पब्लिक और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर कार्रवाई की गई है। हालांकि पुलिस ने मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बहुअकबरपुर निवासी किसान सतीश का बेटा 18 वर्षीय दीपक 22 सितंबर को गांव से ट्रैक्टर लेकर मदीना में रेत और मिट्टी लाने के लिए गया था।

उसके पीछे गांव के एक व्यक्ति के साथ पांच और अन्य लोग भी ट्रैक्टर लेकर गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सतीश का आरोप है कि हमलावरों ने दीपक को घायल करने के बाद उसके मुंह में रेत भी भर दी। फि र उसे जिंदा जलाने और जहर पिलाने का प्रयास किया। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सैकड़ों ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे 10 जाम करके आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें