फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोपियों ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन में साधू बन करते थे रेकी और रात में चोरी
विज्ञापन

-सीआईए-1 ने चोरी के तीन आरोपियों को किया था गिरफ्तार
-आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। चोरी के तीनों पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। तीनों दिन में साधू का वेश धारण कर मकानों की रेकी करते थे। रात में बंद पड़े मकानों में वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

रविवार को सीआईए-1 प्रभारी नवीन कुमार ने रोहतक में चोरी करने केतीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तीनों ने बंद पड़े कई मकानों को निशाना बनाया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में तीनों ने बताया कि दिन में वह साधू का वेश धारण कर क्षेत्र की रेकी करते थे। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र बांट रखे थे। अधिकतर रात 11 बजे के बाद ही वारदात को अंजाम दिया जाता था। तीनों पल-पल की गतिविधियां एक दूसरे को मोबाइल फोन पर बताते रहते थे। गिरोह में दो सदस्य और बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार चल रहे दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें