फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिजनों ने टैक्सी चालक को मारी गोली, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिजनों ने सुबह 5:30 बजे टैक्सी चालक को मारी गोली, भर्ती
विज्ञापन

-सांपला गांव में तीन युवकों ने दिया घटना को अंजाम
-सूचना देने के बावजूद एक घंटे की देरी से पहुंची पुलिस, लोेगों ने पुलिस के खिलाफ किया हंगामा
-सांपला थाने पर तीन के खिलाफ केस दर्ज, घायल की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक, सांपला। सांपला में सोमवार को दिन निकलते ही प्रेम विवाह से क्षुब्ध युवती के परिजनों ने टैक्सी चालक को घर में घुसकर सुबह साढ़े पांच बजे गोली मार दी तथा मौके से फरार हो गए। घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना देने के बावजूद एक घंटा देरी से पुलिस के पहुंचने से नाराज लोगों ने हंगामा किया। घायल के भाई की शिकायत पर युवती के परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
सांपला निवासी विनोद टैक्सी चालक है। उसके भाई जोगेंद्र ने बताया कि रविवार रात उसका भाई विनोद अपनी पत्नी प्रियंका के साथ घर के नीचे वाले कमरे जबकि वह ऊपर वाले कमरे में सोया हुआ था। सुबह साढ़े पांच बजे किसी ने विनोद को आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया। जैसे ही विनोद ने दरवाजा खोला तो दो युवक बाइक पर खड़े दिखाई दिए। दरवाजा खोलते ही युवकों ने विनोद को दो गोली मार दी। एक पेट और दूसरी गोली सीने में लगी। गोली की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचा। मगर आरोपी पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोप है कि सूचना देने के एक घंटा बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे क्षुब्ध लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा भी किया। बाद में घायल को उपचार के लिए रोहतक के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

घायल के भाई जोगेंद्र ने बताया कि एक साल पूर्व ही विनोद ने भापडौदा गांव की प्रियंका से प्रेम विवाह किया था। कई दिन से उसे उसकी पत्नी के परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे थे। युवती के भाई समेत तीन पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए सांपला थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया।

पिछले कई दिन से फोन पर भी धमकी दे रहे थे युवती के परिजन
रोहतक। पुलिस को दी शिकायत में घायल के भाई जोगेंद्र ने बताया कि विनोद और प्रियंका ने प्रेम विवाह किया था। युवती के परिजन पिछले कई दिन से कॉल कर दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मगर विनोद और प्रियंका का मानना था कि परिजन उन्हेें जल्द ही स्वीकार कर लेंगे। दो दिन पूर्व भी विनोद के मोबाइल पर कॉल कर धमकी दी गई थी।
विज्ञापन

-------
घायल विनोद के भाई जोगेंद्र की शिकायत पर युवती के परिवार के तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-कुलबीर सिंह, एसएचओ सांपला
------------

टैक्सी चालक को गोली मारने वाले आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सीआईए-2 को भी लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी
---
पुलिस को फिर दी कड़ी चुनौती
भले ही सांपला और कलानौर में हुई लूट और रंगदारी की वारदातों के बाद पुलिस सुरक्षा बढ़ाने का दावा किया गया हो। मगर सोमवार को सांपला में हुई घटना ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा की पोल खोल दी है। हालांकि पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का दावा किया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें