फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमानवीय: महम में 45 दिन की कटड़ी का निकाला दिल, कान भी काटे, सकते में क्षेत्रवासी

Wed, 11 Oct 2023 08:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा)

सार

तांत्रिक के बहकावे में आकर घटना को अंजाम देने का अंदेशा जताया जा रहा है। काठमंडी क्षेत्र में घटी अमानवीय घटना से क्षेत्रवासी सकते में हैं।
विज्ञापन
01कटड़ी का पोस्टमार्टम करते पशु चिकित्सक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक के महम के काठमंडी में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में घुसकर 45 दिन की कटड़ी (भैंस का बच्चा) का दिल निकालने और कान काटकर ले जाने का अमावनीय कृत्य सामने आया है। इससे पूर्व तेज धारदार ब्लेड से कटड़ी की त्रिभुज आकर में हड्डियां काटी गईं। घटना को तांत्रिक के बहकावे में आकर अंजाम देने से जोड़कर देखा जा रहा है। परिवार के लोगों को घटना का पता सुबह चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वेटरनरी सर्जन बलजीत नरवाल की टीम ने पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन


नरवाल ने बताया कि कटड़ी का दिल निकालने की घटना पहली बार सामने आई है। इसे किसी एक्सपर्ट व्यक्ति ने अंजाम दिया है। शरीर पर सिर्फ दिल के स्थान पर जरूर अनुसार ही कट लगाया गया है। कटड़ी के दोनों कान भी काटे गए हैं। पशु पालक राजेश ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

शिकायत में कहा गया है कि मंगलवार रात को भैंस के पास ही इसकी 45 दिन की कटड़ी भी पास बंधी थी। सुबह करीब पांच बजे उठकर देखा तो कटड़ी मृत मिली। इसके कान कटे हुए और छाती में बड़ा घाव मिला। पोस्टमार्टम में पता चला कि कटड़ी का दिल निकाला गया है। घटना से आस पास के पशुपालकों में काफी रोष और खौफ बना हुआ है। लोगों का कहना है कि घटना को किसी तांत्रिक के बहकावे में आकर अंजाम दिया गया है। पुलिस जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। -जसवंत, शहर चौकी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें