फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज जमा करके हुडा के आरक्षित श्रेणी का दूसरा प्लाट कबजाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज जमा करके हुडा के आरक्षित श्रेणी का दूसरा प्लॉट कब्जाया
विज्ञापन

- अर्बन स्टेट थाना पुलिस ने पूर्व अधिकारी के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने हुडा के आरक्षित श्रेणी के एक से ज्यादा प्लॉट खरीदने के मामले में पूर्व अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले भिवानी के गांव मंढौली कलां निवासी रविंद्र सिंह को नामजद किया गया है। इससे पहले भी हुडा प्लॉट लेने में धोखाधड़ी के आरोप में कई केस दर्ज हो चुके हैं। आरोपियों में कुछ सेना के अधिकारी हैं तो कुछ अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल हैं।
पुलिस को दी शिकायत में हुडा के स्टेट ऑफिसर ने बताया कि विशेष विभाग के अधिकारियों को आरक्षित श्रेणी में प्रदेश में एक ही प्लॉट लेने की स्कीम है। हुडा के अधिकारियों ने जांच की तो कई अधिकारियों के पास प्रदेश में रिजर्व कैटेगरी से जुड़े एक से ज्यादा प्लॉट मिले। इसके बाद विभाग की शिकायत पर करीब कई आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद विभाग ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में वर्ष 2013 में दायर याचिका के बाद अदालत ने जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद की गई जांच में सामने आया कि आरोपियों ने गलत प्रमाण पत्र देकर प्लाट आवंटन कराया है। अब एक ओर ऐसा ही मामला सामने आया है। पुलिस ने ऑफिसर की शिकायत पर रविंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी रविंद्र सिंह को रिजर्व कैटेगरी में रोहतक के सेक्टर 6 में 21 मई 2012 को प्लॉट मिला था। जब विभाग ने जांच की तो सामने आया कि रविंद ने गुरुग्राम पटौदी के सेक्टर एक में 10 मार्च 2011 को ही आरक्षित श्रेणी का प्लॉट लिया था। आरोपी ने गलत प्रमाण पत्र देकर दूसरी जगह आरक्षित श्रेणी का प्लॉट खरीदा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें