फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी ने बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलवाया
विज्ञापन

- रोहतक रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन रुकने के दौरान लापता हो गया था पांच वर्षीय मासूम

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जीआरपी नेे पानीपत से रोहतक के लिए आ रही ट्रेन से लापता हुए पांच वर्षीय मासूम को उसके परिजनों से मिलवाने में अहम भूमिका निभाई । तलाश करने के बाद मासूम को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने जीआरपी का धन्यवाद दिया ।
विज्ञापन

जीआरपी एसएचओ नरेश कुमार और एएसआई बलवान सिंह ने बताया कि मंगलवार को रेलवे स्टेशन के पास गश्त के दौरान करीब पांच वर्षीय बच्चा रोता मिला। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि मासूम पंजाब के पठानकोट निवासी सुशील का पुत्र अमित है। स्टेशन व अन्य थानों पर भी बच्चे के मिलने की सूचना दी गई । इसके बाद मासूम की मां सुशीला व अन्य परिजन जीआरपी थाने पर पहुंचे । सुशीला ने बताया कि वह पानीपत से रोहतक को जाने वाली ट्रेन में आ रहीं थीं । ट्रेन आउटर पर रुकी तो अमित ट्रेन से उतर गया और तभी ट्रेन चल पड़ी। जीआरपी ने अमित को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

फोटो परिचय
रेलवे स्टेशन के पास से पंजाब के मासूम अमित को परिजनों को सौंपने के बाद खड़े पुलिसकर्मी एवं उनके परिजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें