फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदी पड़ी थी सड़क, हादसे में युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
20 दिन से खुदी पड़ी थी सड़क, देर रात एक और बाइक सवार घायल
विज्ञापन

- जनस्वास्थ्य विभाग ने सीवर लाइन डालने के लिए खोदा था गड्ढा, तब से अब तक कई वाहन हुए दुर्घटनाग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
माता दरवाजा के पास खुदे एक गड्ढे के कारण शनिवार देर रात 12 बजे एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में घायल बाइक सवार युवक रवि को स्थानीय निवासियों ने पीजीआईएमएस के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन

माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर के पास रहने वाले संजय कश्यप ने बताया कि 20 दिन पहले जनस्वास्थ्य विभाग की ओर सीसी रोड को तोड़कर सीवर लाइन बिछाई गई थी। इस सीवर लाइन को ऊपर उठाने के लिए 3 गड्ढे किए गए लेकिन यह कभी भरे नहीं गए। इनकी चपेट में आकर वाहन अकसर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ऐसा ही शनिवार की रात को हुआ जब बाइक सवार इसमें गिरकर घायल हो गया। इसके अलावा दुर्घटनास्थल के पास ही एक मकान का निर्माण कार्य भी चल रहा है और बिल्डिंग मैटेरियल सड़क पर फैला है। यह भी दुर्घटना का कारण बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें