फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छीनने वाले तीन आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल छीनने वाले तीन आरोपी पकड़े
विज्ञापन

- मोबाइल व वारदात में प्रयोग बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सीआईए-1 की टीम ने मोबाइल छीनने की वारदात में शामिल रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
डेयरी मोहल्ला निवासी सन्नी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह किला रोड़ पर कपड़े की दुकान पर नौकरी करता है। 30 सितंबर रात करीब 9 बजे अपने घर पैदल जा रहा था। रास्ते में फोन सुनते हुए वह चार खम्बा चौक के पास पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और मोबाइल छीनकर फरार हो गये थे।
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर नवीन ने मामले की जांच एएसआई विनोद कुमार को सौंपी। विनोद कुमार ने जांच पड़ताल करके वारदात में शामिल गांव सिसरौली निवासी मंजीत उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उसने अपने गांव के सचिन व विकास के साथ वारदात को अंजाम दिया है। बाद में आरोपी सचिन व विकास को गिरफ्तार किया। आरोपी मंजीत के पास से वारदात में छीना हुआ मोबाइल और वारदात में प्रयोग बाइक भी बरामद कर ली गई है। आरोपी मंजीत ने मोबाइल फोन रखने का शोक के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें