फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड नहीं होने के कारण तीसरी बार सेक्टर-2-3 स्थित एसबीआई के एटीएम को उखाड़ा, पीसीआर की आवाज सुनकर मशीन को छोड़कर फरर हुए आरोपी आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सेक्टर-2-3 के मार्केट में स्थित एसबीआई के एटीएम को फिर से तीसरी बार मंगलवार देर रात चोरों ने उखाड़ लिया और उसे ले जाने लगे। मगर यहां से पुलिस की पीसीआर गुजरने के कारण आरोपी मशीन को यहीं पर छोड़कर फरार हो गए। एटीएम में करीब आठ लाख रुपये थे। सीसीटीवी कैमरे पर भी आरोपियों ने काले रंग की टेप लगा दी। बताया गया कि एटीएम पर कोई गार्ड तैनात नहीं था। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज किया है। पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर 2-3 के मार्केट में एसबीआई का एटीएम है। मंगलवार रात करीब ढाई बजे एटीएम के शटर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने एटीएम को उखाड़ लिया और लेकर जाने लगे। इसी बीच पुलिस की पीसीआर को देखकर आरोपी मशीन को बूथ के बाहर ही फेंककर फरार हो गए।
मामले की सूचना पाते ही एटीएम की देखरेख करने वाली एजीएस ट्रांजेक्ट टेक्निकल कंपनी के फील्ड एग्जीक्यूटिव प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। बताया कि एटीएम के अंदर आठ लाख रुपये थे। सभी रुपये सुरक्षित मिले हैं। छह लाख रुपये मंगलवार को ही एटीएम के अंदर डलवाए गए थे। गौरतलब है कि 31 जनवरी 2018 को इसी एटीएम को उखाड़कर करीब 29 लाख रुपये का कै श निकाल लिया गया था। इसके अलावा सितंबर में भी एटीएम उखाड़ने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जल्द गिरोह का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

---
फिर भी गार्ड रखना क्यों नहीं समझा मुनासिब
सेक्टर 2-3 के एसबीआई के एटीएम को पूर्व में दो बार उखाड़ने का प्रयास किया जा चुका था। बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों ने गार्ड रखना क्यों मुनासिब नहीं समझा? यही सवाल हर किसी के दिमाग में घर कर रहा है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से ही तीसरी बार एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया गया है।
-------------
एटीएम उखाड़ने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए सीआईए को भी लगाया गया है। जल्द ही गिरोह का खुलासा कर दिया जाएगा
-डॉ. अंशू सिंगला, एडिशनल एसपी

तीन दिन में दूसरी वारदात कर पुलिस को दी चुनौती
दो दिन पूर्व ही चोरों ने भालौठ के एटीएम को भी उखाड़ने का प्रयास किया था, हालांकि सफल नहीं हो सके थे। अब सेक्टर 2-3 की मार्केट में एटीएम उखाड़कर पुलिस को कड़ी चुनौती दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें