फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी नहीं लगी तो बना लुटेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी नहीं मिली तो लुटेरा बन बैठा युवक, गिरफ्तार
विज्ञापन

- सीआईए-वन के हाथ लगी सफलता, लूटी गई बाइक भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नौकरी नहीं मिली तो बोहर गांव का युवक बाइक लुटेरा बन बैठा। सीआईए वन ने आरोपी को लूट की एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि पिछले साल 14 अगस्त को सुनारिया गांव के नवीन से दिल्ली बाईपास के नजदीक बाइक लूट ली गई थी। नवीन एग्रो माल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। इस मामला अर्बन एस्टेट थाने में दर्ज कराया गया था। काफी समय तक वारदात का खुलासा नहीं होने पर मामले की जांच सीआइए-1 को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी नवीन को सूचना मिली कि बोहर नाके के पास एक युवक लूट के इरादे से खड़ा है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम बोहर निवासी परमेश बताया। आरोपी के पास से आठ माह पहले लूटी गई बाइक को भी बरामद कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पिछले कई माह से उसे नौकरी नहीं मिल पा रही थी। जिसके कारण उसने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा शौक पूरा करने के लिए भी वह लूट कर रहा था। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


ोटो परिचय
एमए-4
पकड़ा गया आरोपी परमेश।

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें