किशोर को शराब पिलाकर कुकर्म
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
लाखनमाजरा क्षेत्र के युवक को शराब पिलाकर तीन युवकों ने उसके साथ कुकर्म किया। थाने पर मामले की शिकायत की। बाद में दोनों पक्षों में फैसला हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
लाखनमाजरा का एक युवक मानसिक रूप से परेशान है। आरोप है कि रविवार की रात में तीन युवकों ने उसको शराब पिलाई। इसके बाद उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित के परिजनों ने मामले की शिकायत थाने पर की। थाने पर ही दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए। थाने में ही दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। एसएचओ का कहना है कि लिखित में शिकायत नहीं की आई थी। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका है।