फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिटौली माइनर में मिले लड़की के शव का हुआ पोस्टमार्टम, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
टिटौली माइनर में मिले लड़की के शव का हुआ पोस्टमार्टम, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं
विज्ञापन

- लड़की की हत्या कर शव बैग में बंद कर फेंक दिया था टिटौली माइनर में
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सदर थानाक्षेत्र के गांव में टिटौली की माइनर में से मिले एक बैग में मिले दस साल की लड़की का क्षत विक्षत शव का सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में लड़की के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि शव सड़ा गला होने के कारण मौत के असली कारण का पता नहीं चल सका। अब विसरा जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन

टिटौली चौकी इंचार्ज एएसआई देवी सिंह ने बताया कि कागजी कार्रवाई करने के बाद मेडिकल बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि मृतका के साथ दुष्कर्म नहीं किया गया। विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। बता दें कि रविवार को टिटौली माइनर में मिले एक बैग के अंदर एक बच्ची का क्षत विक्षत शव मिला था। आरोपियों ने हैवानियत के बाद लड़की की हत्या कर उसका शव बैग में बंद करके टिटौली माइनर में फेंक दिया था। दोपहर को एक किसान ने लड़की का शव माइनर में देखा था। लड़की की उम्र करीब दस साल थी। शव की आंखें और जीभ बाहर निकली हुई थी। उसका दाहिना हाथ जानवरों ने नोंच रखा था। पुलिस को मृतका के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले थे। मृतका ने लाल रंग की टीशर्ट, बालों में पीले रंग क्लिप और लाल रंग का नेल पॉलिश लगा रखी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें