फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार से छात्र ने की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और उड़ीसा, मध्यप्रदेश के राज्यपाल रह चुके पंडित भगवत दयाल शर्मा की बेटी स्टेट यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार भारती शर्मा के साथ एक छात्र ने अभद्रता की। पास आउट हो चुका एक छात्र डिग्री की मांग करता हुआ कार्यालय में घुस आया और रजिस्ट्रार से अभद्रता की। इसकी शिकायत कुलपति से की गई। अब यूनिवर्सिटी प्रशासन कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल ऑर्ट्स की रजिस्ट्रार भारती शर्मा मंगलवार को अपने कार्यालय में बैठी थीं। उनके साथ पंडित नेकीराम कॉलेज के डीन डीएस दहिया, एमडीयू के सेवानिवृत्त सीनियर प्रोफेसर अमर वर्मा, पीए प्रदीप भी बैठे थे। इसी दौरान एक पुराना छात्र कक्ष में आया और उसने कहा कि उसे अब तक डिग्री नहीं मिली है। छात्र ने डिग्री दिए जाने की मांग की, जब इस पर अधिकारी ने कहा कि अभी थोड़ा समय लगेगा। तो छात्र ने इसकी डेड लाइन मांगी। इसके बाद छात्र ने स्टाफ से अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद भारती शर्मा ने इस मामले की जानकारी कुलपति आईएएस अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुंडू को दी है।
विज्ञापन


बोले अधिकारी
मामले की जानकारी मिली है कि किसी पुराने विद्यार्थी ने रजिस्ट्रार से अभद्रता की है। इस संबंध में छात्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- वीरेंद्र सिंह कुंडू, कुलपति एवं आईएएस अधिकारी, सुपवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें