आदमपुर खंड के एक गांव में ठाकुर जी के मंदिर में पूजा करने आई एक नाबालिग ने 60 वर्षीय पुजारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने नाबालिग के पिता के बयान पर पुजारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अनुसार आदमपुुर खंड के एक गांव में सातवीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की गत दिवस गांव में बने ठाकुर जी के मंदिर में धोक लगाने गई हुई थी। इसी बीच पुजारी ने पहले उसके साथ छेड़छाड़ की और बाद में उसे मंदिर के कमरे में ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वह पुजारी के साथ कमरे में जाने की बजाय बाहर भाग आई और मंदिर के बाहर खड़े ग्रामीणों को बता दिया। ग्रामीणों ने नाबालिग के पिता को बुलाया। गांव में पंचायत हुई, जिसमें पुजारी ईश्वर स्वामी ने माफी मांगी। इसके बाद जब मामले की सूचना अन्य लोगों को लगी तो उन्होंने इसकी सूचना आदमपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस गांव में पहुंची और नाबालिग व उसके पिता के बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच अधिकारी सुनीता रानी ने लीगल एड के सामने नाबालिग के बयान दर्ज कर उसके पिता की शिकायत पर आरोपी पुजारी ईश्वर के खिलाफ पॉस्को एक्ट और धारा 354 बी के तहत केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।