फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: उत्तम विहार की महिला से 18 लाख की ठगी, दो महिलाओं सहित पांच लोगों पर केस दर्ज

Wed, 01 Jun 2022 11:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

होटल खोलने के नाम पर युवक ने उधार में पैसे लिए थे। एक साल बाद वापस देने थे। शिकायत के अनुसार अब वह टाल-मटोल कर रहा है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक शहर के उत्तम विहार की एक महिला से करीब 18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अर्बन एस्टेट थाने में दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ ठगी व धमकी देने का केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सरोज ने दी शिकायत में बताया कि डेढ़ दशक पहले उसके पति का निधन हो गया था। उत्तम विहार के रहने वाले जितेंद्र कुमार का उसके परिवार के पास आना-जाना था।

अगस्त 2020 में जितेंद्र उसके घर आया और बोला कि उसको कोराना संक्रमण काल से पहले एक होटल बनाया था, लेकिन कोरोना के चलते उसे काफी नुकसान हो गया है। उसे पैसे की जरूरत है। एक साल बाद वह ब्याज सहित पैसे लौटा देगा।
विज्ञापन


उसने 17 लाख 80 हजार रुपये एकत्रित करके आरोपी को दे दिए। इसके लिए कुछ पैसे अपनी परिचित झज्जर के मातनहेल निवासी सुशीला से भी लिए थे। आरोपी ने कुछ समय तो ब्याज दिया, लेकिन बाद में कोई न कोई बहाना बनाकर टालमटोल करने लगा। 

सरोज का कहना है कि उसने सुशीला से लिए पैसे तो जैसे-तैसे करके लौटा दिए, लेकिन जितेंद्र पैसे नहीं लौटा रहा है। मामले को लेकर पंचायत भी हुई। इसके बाद 12 अप्रैल को आरोपी ने आठ लाख रुपये का एक चेक भी दिया। जो बाद में
बाउंस हो गए।

उसने आरोपी के परिजनों से संपर्क किया, लेकिन उसके परिवार के लोग उसे ही धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र, अतर सिंह, गीता, दीपक व संतोष के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें