अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने युवक पर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया। आरोप है कि अब वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी पास के ही गांव के युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व ही एक युवक घर में घुस आया और पिस्तौल के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली। अब पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म का केस दर्ज क र लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक सप्ताह पूर्व भी महिला ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके अलावा कलानौर क्षेत्र की महिला के साथ भी दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। बाद में वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी थी। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।