फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स के यहां से दो युवकों ने उड़ाए पौने चार लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वैलर्स के यहां से दो युवकों ने उड़ाए पौने चार लाख रुपये, पीड़ित ने व्हाट्सएप पर डाले फोटो, व्यापारियों ने खुद ही ढाई घंटे बाद आरोपियों को किला रोड से पकड़ा
विज्ञापन


- रेलवे रोड स्थित ज्वैलर्स के यहां से दो युवकों ने गल्ले से निकाल लिए थे पौने चार लाख, आरोपी हो गए थे सीसीटीवी में कैद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर के रेलवे रोड स्थित ज्वैलर्स की दुकान से मंगलवार को दोपहर के समय दो युवकों ने गल्ले में रखे पौने चार लाख रुपये चोरी कर लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। ज्वैलर्स ने सीसीटीवी में कैद आरोपियों के फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर दिये। वारदात के ढाई घंटे बाद अन्य व्यापारियों ने व्हाट्सएप पर आए फोटो के आधार पर दोनों आरोपियों को पहचान लिया और दोनों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।

रेलवे रोड स्थित अनाज मंडी में विकुल उर्फ विक्की सिंगला की ज्वैलर्स की दुकान है। विकुल ने बताया कि मंगलवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे वह अपनी सात वर्षीय बेटी प्रांजल को दुकान पर बैठाकर शौच करने के लिए दुकान के ऊपर घर चले गए। इसी बीच 3 बजकर 10 मिनट पर दो युवक दुकान में घुसे तथा दुकान के गल्ले से पौने चार लाख रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। बच्ची ने ये देख शोर मचाया। लोगों ने चोरों को पकड़ने का भी प्रयास किया मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन


वे भी शोर होने पर मौके पर पहुंचे। दुकान में लगी सीसीटीवी खंगाली तो दोनों चोर गल्ले से रुपये निकालते दिखाई दिए। जिस पर उसने वारदात का ब्योरा और फोटो को कई व्हाट्सएप ग्रुप पर भेज दिये। गोल्ड एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन के ग्रुप में भी फोटो शेयर किए गए। जिसके बाद व्यापारियों ने भी चोरों की तलाश शुरू कर दी। वारदात स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर ढाई घंटे बाद व्यापारी रानो ओर अन्य ने किला रोड से व्हाट्सएप पर आए फोटो के आधार पर दो युवकों को पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ की गई तो दोनों ने चोरी को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। दोनों के पास से पौने तीन लाख के करीब रुपये भी बरामद किए गए। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। व्यापारियोें ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हो सका था।


सीआईए-1 को सौंपी मामले की जांच
चोरी करने वाले पकड़े गए मामले की जांच सीआईए-1 को सौंपी गई है। सीआईए-1 प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी रोहतक निवासी मोहित व सूरज है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सक ेगा।

पुलिस अपराधों को रोकने में हो रही नाकाम
जिले में आये दिन व्यापारियों के साथ लूटपाट हो रही है। मगर पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा को कतई गंभीर नहीं है। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस को विशेष प्लान तैयार करना चाहिए।
- बिट्टू सचदेवा, प्रधान्र, किला रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन

दिनदहाड़े ज्वैलर्स की दुकान से चोरी का मामला गंभीर है। यदि व्यापारी हिम्मत नहीं दिखाते तो चोर आसानी से भागने में सफल रहते। आए दिन व्यापारियों के साथ घटनाएं हो रही है मगर पुलिस अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम है।
- हेमंत बख्शी, अध्यक्ष, रेलवे रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन


आरोपियों को स्कूटी से लेकर थाने गई महिला पुलिसकर्मी
रोहतक (ब्यूरो)। ज्वैलर्स के यहां पर चोरी की घटना के बाद व्यापारियों द्वारा चोरों को पकड़े जान के बाद पुलिस की भी लापरवाही सामने आई। मौके पर पहुंची पुलिस गाड़ी के बजाए स्कूटी से आरोपियों को थाने तक लेकर गई। इस दौरान आरोपी मौके से फरार भी हो सकते थे। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच कराने की बात कही है। उधर वारदात के बाद आरोपियों का ढाई घंटे तक शहर में ही घूमना पुलिस की कार्यप्रणाली को सवालों में घेरता है।

व्यापारी हेमंत बख्शी, सुनील कुमार, विक्की आदि ने बताया कि घटना के बाद भी आरोपी शहर में घूमते रहे। आरोपियों के फोटो व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया पर वायरल करने के कारण खुद व्यापारियों ने आरोपियों को पकड़ लिया। वरना उनका मौके से फरार हो जाना तय था। व्यापारियों के अनुसार आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मगर गाड़ी के बजाए महिला पुलिसकर्मी एक आरोपी को दूसरे व्यापारी के माध्यम से अपनी स्कूटी पर लेकर थाने तक पहुंची। जबकि दूसरे आरोपी को भी बाइक के माध्यम से थाने भिजवाया गया। इस दौरान यदि आरोपी फरार हो जाते तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होता? इसका जवाब किसी पास नहीं है। उधर घटना के बावजूद ढाई घंटे तक बेखौफ होकर आरोपी शहर में ही घूमते रहे। जबकि रेलवे रोड से किला रोड तक तीन स्थानों पर पुलिस तैनात रहती है। बावजूद इसके पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सक ी।

कहां गए एक लाख रुपये
पीड़ित ज्वैलर्स विपुल ने बताया कि उसके यहां से करीब पौने चार लाख रुपये चोरी किए गए थे। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद उसे पौने तीन लाख रुपये तो दे दिए गए मगर बाकी के एक लाख रुपये अभी तक नहीं मिले हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर बाकी के एक लाख रुपये चोरों ने किसे दे दिए। व्यापारियों ने मामले को लेकर एसपी से शिकायत करने की बात कहीं है।

पहले की रेकी, फिर की वारदात
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि दो दिन से वह ज्वैलर्स के यहां रेकी कर रहे थे। मंगलवार को जैसे ही ज्वैलर्स बेटी को दुकान पर बैठाकर मकान में ऊपर गया। तुरंत ही दोनों ने गल्ले से पैसे निकाल लिए।

चोरों के पास ज्वैलरी भी मिली
व्यापारी नेता हेमंत बख्शी ने बताया कि आरोपियों के पास से कुछ ज्वैलरी भी बरामद की गई है। जबकि पीड़ित व्यापारी विपुल ने सिर्फ रुपये चोरी होने की बात कही थी। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने किसी अन्य दुकान से भी चोरी की है। हालांकि उक्त ज्वैलरी विपुल के यहां से भी चोरी होने की आशंका है।


नशे में दिया वारदात को अंजाम
ज्वैलर्स के यहां चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी नशे में थे। पुलिस ने भी आरोपियों से पूछताछ का प्रयास किया मगर आरोपियों ने अधिक जानकारी नहीं दी। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पूर्व में भी शहर में वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें