जेएलएन नहर में डूबी सात वर्षीय बच्ची, सुराग नहीं
- नानी के साथ बालंद गांव के साथ गई थी बच्ची
- पुलिस भी मौके पर पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बालंद व करौंथा गांव के निकट जेएलएन में कपड़े धोने गई नानी के साथ गई सात वर्षीय बच्ची नहर में डूब गई। गोताखोरों ने बच्ची को तलाश की लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं लग सका। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
जानकारी के अनुसार सोनीपत के खेड़ा खेड़ी गांव निवासी विजय की सात वर्षीय बेटी आंचल पिछले चार दिन से बालंद गांव निवासी अपने नाना नानक सिंह के यहां आई हुई थी। शुक्रवार को दोपहर के समय बच्ची अपनी नानी के साथ गांव के पास ही जेएलएन नहर में कपड़े धोने के लिए चली गई थी। नानी कपड़े धो रही थी। इसी बीच बच्ची नहर के तेज बहाव के कारण पानी में बह गई। मामले की सूचना पाते ही पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे। बच्ची को तलाश किया मगर उसका कोई पता नहीं लग सका। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।