फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने संत गोपालदास सहित तीन समर्थकों को फिर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने संत गोपालदास सहित तीन समर्थकों को फिर भेजा जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
चार सहयोगियों को छुड़ाने की मांग को लेकर देर रात आईजी ऑफिस के बाहर धरना देना संत गोपालदास को भारी पड़ गया। दो दिन पहले जमानत पर छूटकर आए संत को उनके तीन समर्थकों के साथ पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दरअसल, संत गोपालदास दो दिन पहले ही जमानत पर आए थे। शुक्रवार रात वह अपने सहयोगियों के साथ दादरी में बैठक लेकर वापस लौट रहे थे। संत का आरोप था कि बीच रास्ते में सीआईए की टीम ने उनके चार सहयोगियों को हिरासत में ले लिया था। उन्हें छुड़ाने की मांग को लेकर संत बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहले अर्बन एस्टेट थाने और फिर आईजी ऑफिस के बाहर धरने पर आकर बैठ गए थे। मौके पर पहुंचे डीएसपी डॉ. रविंद्र सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन संत पीछे नहीं हटे। इस पर पुलिस उन्हें वहां से उठाकर पीजीआईएमएस थाने ले गई थी। डीएसपी ने बताया कि संत गोपालदास और उनके समर्थक द्रवेश निवासी शाहपुर जींद, रोहतक सेक्टर-1 निवासी कृष्ण और नारायणा आश्रम सिसाना के रहने वाले जगमेंद्र दास को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि संत और उनके समर्थकों ने आईजी कार्यालय का गेट पर आवागमन रोक दिया था। संत की दोबारा से गिरफ्तारी को लेकर समर्थकों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें