फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर वेल्डिंग करते समय पाइप में लगी आग, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय एमए-1 व 2 : रोहतक रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन बदलने के दौरान वेल्डिंग करते समय मशीन के पाइप में लगी आग।
विज्ञापन

---
रेलवे ट्रैक पर वेल्डिंग करते समय पाइप में लगी आग
रोहतक रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन को बदलने का किया जा रहा था कार्य
किसी तरह आग पर पाया गया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर रेलवे लाइन को बदलने के दौरान वेल्डिंग करते समय मशीन के पाइप में भी आग लग गई। जिससे रेलवे कर्मचारियों व यात्रियों में हड़कंप मच गया। किसी तरह रेलवे कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। रेलवे अधिकारी भी कार्यालयों से बाहर निकल आए थे।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से रोहतक रेलवे स्टेशन व उसके आसपास जर्जर हो चुकी रेलवे लाइन को बदलने का कार्य चल रहा है। ट्रेन नहीं आने के समय ही रेलवे लाइन को बदला जाता है। सोमवार को भी रोहतक रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारी रेलवे लाइन को बदल रहे थे। बताया गया कि दोपहर के समय रेलवे कर्मचारी लाइन के टुकड़ों को काटने के लिए वेल्डिंग मशीन चला रहे थे। इसी बीच अचानक ही मशीन के पाइप में आग लग गई। जिससे यहां पर मौजूद कर्मचारियों व यात्रियों में हड़कंप मच गया। बाद में किसी तरह रेलवे कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान स्टेशन के अधिक ारी भी कार्यालयों से निकल आए थे। हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ। सीपीआरओ रेलवे नितिन चौधरी का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें