फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिंह सिद्घू पर चप्पल फेंकने वाली महिला पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री व कांग्र्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू पर आठ मई को जनसभा के दौरान चप्पल फेंकने के मामले में आर्य नगर थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आर्य नगर थाने पर शिकायत करते हुए शहर के निर्मल नगर के रहने वाले रोहित ने बताया कि आठ मई को गांधी कैंप में क ांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा के पक्ष में पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू संबोधित कर रहे थे। आरोप है जनसभा के दौरान ही एक महिला ने नवजोत पर चप्पल फेंक दी थी। जबकि कुछ लोगों ने पत्थरबाजी भी की थी। जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में जितेंद्र कौर नाम की महिला ने खुद चप्पल फेंकने की बात स्वीकार की थी। शिकायत में अन्य लोगों के नाम भी दिए गए हैं।
आर्य नगर थाने के एसआई रतन सिंह ने बताया कि रोहित की शिकायत पर महिला जितेंद्र कौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 और रिप्रेजेंटेशन ऑफ प्यूपल एक्ट की धारा 127 के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, रोहित का कहना है कि वह नवजोत सिंह सिद्घू का फैन है, जिसके कारण उसने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें