फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रा कालोनी में नशे की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय
विज्ञापन

एमए-1
पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी
---

अभी भी रोहतक के इंदिरा कॉलोनी में की जा रही नशे की बिक्री, पकड़े गए आरोपी ने किया खुलासा
-सीआईए-1 ने एक आरोपी को एक किलो 100 ग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार
- इंदिरा कॉलोनी से गांजा खरीदकर लाया था आरोपी, पुलिस अब बिक्री करने वाले की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। भले ही पुलिस शहर की इंदिरा कॉलोनी में नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसने का दावा कर रही हो, लेकिन अभी भी वहां नशीली पदार्थों की बिक्री हो रही है। सीआईए-1 ने कलानौर से एक व्यक्ति को एक किलो 100 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह इंदिरा कॉलोनी से ही गांजा खरीदकर लाया था।
प्रभारी सीआईए-1 निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि मंगलवार को टीम को सूचना मिली कि कलानौर के जिंदराण रोड पर एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर घूम रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। उसके पास एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी ने अपना नाम मोखरा निवासी प्रेम सिंह बताया। पूछताछ में बताया कि वह पिछले चालीस साल से नशे का कारोबार कर रहा है। इंदिरा कॉलोनी निवासी धर्मबीर से गांजा खरीदकर ले जाता था। बरामद गांजा की कीमत 10 हजार रुपये बताई जा रही है। सीआईए प्रभारी का कहना है कि धर्मबीर की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अभी भी की जा रही नशे की बिक्री
गिरफ्तार किए गए आरोपी ने खुलासा किया है कि वह इंदिरा कॉलोनी से ही नशीले पदार्थों को खरीदकर लाता है। जबकि अमर उजाला के खुलासे के बाद पुलिस ने दावा किया था अब इंदिरा कॉलोनी में नशीले पदार्थों की बिक्री नहीं ंकी जा रही है। हालांकि सीआईए 1 प्रभारी का कहना है कि नशीले पदार्थ की बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें