यूनिवर्सिटी के छात्रों को गैंग में शामिल करना था राजेश व बिदरो का मकसद
रोहतक के विभिन्न स्कूल, कॉलेजों में भी अक्सर बिदरो व राजेश लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर आते थे। छात्रों को गैंग में शामिल करने के लिए तरह तरह के सपने दिखाते थे। कई बार रोहतक पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए यूनिवर्सिटी में भी छापेमारी की थी। मगर सफलता हाथ नहीं लग सग सकी थी।
नहीं पहुंचा शव, पुलिस रही अलर्ट
संजीत का शव रविवार को उसके पैतृक गांव बहु अकबरपुर में नहीं पहुंच सका। अंतिम संस्कार के दौरान किसी तरह की अनहोनी की आशंका को लेकर पुलिस अलर्ट रही। हालांकि शव सोमवार को पहुंचने की बात कहीं जा रही है। अधिकारियों ने सुबह ही पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए थे।