फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में पेट्रोल भरवाकर पैसे दिये बिना फरार होकर ग्रामीण क्षेत्र के शराब ठेके लूटने वाले गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार -Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक/झज्जर।
सीआईए-2 ने कार लूटकर पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिये फरार होकर ग्रामीण क्षेत्र के शराब ठेके लूटने वाले गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहतक, गुरुग्राम और झज्जर सहित अन्य जिले में लूट की एक दर्जन से ज्यादा वारदात कर चुके है। आरोपियों ने कई जिलों में लूट की 13 वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों मंगलवार को कोर्ट में पेश किया यहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
एसपी पंकज नैन ने बताया कि सोमवार देर रात सीआईए-2 प्रभारी एसआई आजाद सिंह को सूचना मिली की दिल्ली रोड़ सनसिटी के पास कुछ युवक कार में सवार होकर पेट्रोल पंप पर लूट करने की फिराक में घूम रहे है। इस पर एसआई संजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। टीम ने सनसिटी के पीछे सुनसान जगह में बने कमरे से पांच युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान अमित उर्फ सिट्टू निवासी फतेहपुरी जिला झज्जर, दीपक निवासी बाघपुर जिला झज्जर, संदीप उर्फ मोनू निवासी बाघपुर जिला झज्जर, मन्जीत उर्फ बॉक्सर निवासी फतेहपुर जिला झज्जर और रणजीत उर्फ बल्लू निवासी सुराहा जिला झज्जर के रुप में हुई।
विज्ञापन


गिरोह के निशाने पर थे ग्रामीण क्षेत्र के शराब ठेके
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह गिरोह बनाकर पिछले चार महीने से लूट की वारदात कर रहे हैं। आरोपियों ने पेट्रोल पंप सहित कई कार भी लूटी। जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य कार लूटकर पेट्रोल पंप पर जाते थे। फिर पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिये मौके से फरार हो जाते थे। इसके बाद आरोपी लूटी हुई कार से ग्रामीण क्षेत्र में मौजूद शराब ठेकों पर जाकर लूट करते थे। आरोपियों ने तीन कार लूट, शराब ठेकों पर 7 लूट और पेट्रोल पंप पर तेल डलवाकर बिना पैसे दिये फरार होने की तीन वारदात का खुलासा किया। आरोपियों ने अधिकतर वारदात झज्जर जिले में की।
विज्ञापन


लूटी हुई कार में घूम रहे थे आरोपी
आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली रोड स्थित इंडस स्कूल के पास बने पैट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन देशी पिस्तौल, एक बंदूक, एक पिस्टल, एक बैटरी और एक कार बरामद की है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कार गुरुग्राम के जयसिंहपुर चौक स्थित सेक्टर 82 से फरवरी 2018 में लूटा था। पांचों आरोपियों के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया हैं।

आरोपियों ने इन वारदात का किया खुलासा
- जनवरी 2018 मे आरोपी अमित, रणजीत व मंजीत ने गांव गवालिसन (झज्जर) में ठेका शराब पर कारिंदे से साढ़े दस हजार रुपये लूटे थे।
-13 फरवरी 2018 को आरोपी अमित, दीपक व मंजीत ने मिलकर वाटिका चौक बादशाहपुर गुरुग्राम से पिस्तौल लगाकर कार और चालक से 2 हजार रुपये लूटे थे।
-फरवरी 2018 मे आरोपी संदीप, अमित, मंजीत व दीपक ने झाड़ली (झज्जर) के पास से ठेका शराब पर कारिंदे से कैश, 1 पेटी अंग्रेजी शराब व 2 मोबाइल लूटे थे।
-फरवरी 2018 मे आरोपी अमित, संदीप, दीपक व मंजीत ने सेक्टर-82 जयसिंहपुर चौक (गुरुग्राम) के पास से कार लूटी थी।
-8 मार्च 2018 को आरोपी अमित, सन्दीप, मंजीत व दीपक ने बलम्बा गांव मे ठेका शराब कारिंदे से कैश लूटा था।
-फरवरी 2018 मे आरोपी अमित, मन्जीत, दीपक व संदीप ने बड़ा गांव सरकारी स्कूल के पास गुरुग्राम से पिस्तौल की नौक पर कार लूटी थी।
-7 मार्च 2018 को आरोपी अमित, रणजीत व मंजीत ने गांव याकूबपूर सौधी (झज्जर) के बीच ठेका शराब पर कारिंदे से कैश लूटा था।
-4 साल पहले आरोपी रणजीत, अमन व रविन्द्र ने खेडी खातीवास (झज्जर) ठेका शराब से कैश लूटा था।
-4 साल पहले आरोपी रणजीत, अमन व रविन्द्र ने मिलकर अपाचे बाइक पर सवार होकर गांव खेडी बम्बुलिया (झज्जर) ठेका शराब से कैश लूटा था।
-4 साल पहले आरोपी रणजीत, अमन व रविन्द्र ने मिलकर गांव कोयलपुर जिला झज्जर ठेका शराब से कैश लूटा था।
-फरवरी 2018 मे आरोपी अमित, सन्दीप, मनजीत व दीपक ने दुजाना पेट्रोल पम्प से तेल डलवाकर बिना पैसे दिये भाग गये थे।
-फरवरी 2018 मे आरोपी अमित, संदीप, मनजीत स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में बेरी पेट्रोल पम्प से 1520 रुपये का तेल डलवाकर कर बगैर पैसे दिए फरार हो गए थे।
-फरवरी 2018 में कार मे सवार होकर आरोपी ने रोहतक सांपला हाईवे के पास गान्धरा पेट्रोल पम्प से 1000 रुपये का तेल डलवाकर बगैर पैसे दिए फरार हो गए थे।

आरोपियों से बरामद किये गये हथियार
-आरोपी अमित उर्फ सीटू बीए पास है। पुलिस ने उससे 1 पिस्टल, 1 गन 315 बोर व 5 कारतूस बरामद किये है।
-आरोपी मनजीत उर्फ बाक्सर से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया है।
-आरोपी संदीप उर्फ मोनू से एक पिस्तौल व कारतूस बरामद हुआ है।
-आरोपी दीपक आईटीआई में पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने उससे एक पिस्तौल व कारतूस बरामद किया है।
-आरोपी रणजीत उर्फ बबलू ने बीए पास कर रखी है। उससे एक बैटरी बरामद हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें