फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री मालिक ने एक साल से नहीं दिया मेहनताना, तनाव में मजदूर की सिर की नस फटने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। काहनौर के फौजी कॉलोनी में रह रहे मजदूर को फैक्ट्री मालिक ने एक साल से मेहनताना नहीं दिया। तनाव के चलते मजदूर के सिर की नस फट गई। इसके कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने फैक्ट्री मालिक पर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

काहनौर की रहने वाली अंजू ने आर्य नगर थाने पर शिकायत करते हुए बताया कि पिछले करीब 15 साल से वह पति और परिवार के सदस्यों के साथ फौजी कॉलोनी में रहती है। उसके पति स्वरूप सिंह 15 साल से ही अशोका चौक स्थित बर्फ फैक्ट्री में नौकरी करते थे। आरोप है कि एक साल से पति को फैक्ट्री मालिक राजू मेहनताना नहीं दे रहा था। इसके कारण पति परेशान था। दो दिन पूर्व कॉल कर पति ने बताया था कि वह मालिक से रुपये लेने के बाद ही घर पर आयेगा। पति ने उसे जानकारी दी थी कि मालिक बार-बार मांगने के बाद भी मेहनताना नहीं दे रहा है। आरोप है कि रुपये न मिलने के कारण स्वरूप सिंह के सिर की नस फट गई। इस कारण बुधवार को उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां पर स्वरूप सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक पर केस दर्ज क र लिया है।
--
मालिक को कई बार की थी कॉल
अंजू का आरोप है कि कई बार फैक्ट्री मालिक को बकाया रुपये देने के लिए कॉल की थी। मगर इसके बाद भी उसे रुपये नहीं मिल रहे थे। इस कारण परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब थी। मजदूर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
परिजनों की शिकायत पर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एसएचओ, आर्य नगर थाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें