फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय
विज्ञापन

आरओएच- 9, 10 और 11 और 12
-----
जेएलएन नहर में एक और व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
-आईजी आवास के पास मिला शव
-पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, शव की शिनाख्त नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जेएलएन नहर में आईजी आवास के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि आईजी आवास के पास जेएलएन नहर में एक व्यक्ति का शव उतरा रहा है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त का प्रयास किया मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। शव की उम्र देखने से 40 के करीब लग रही है। हत्या कर शव को यहां पर डालने की आशंका जताई जा रही है। अर्बन स्टेट थाना एसएचओ प्रवीण कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

---
हर माह 10 शव हो रहे बरामद
जेएलएन से व्यक्ति का शव बरामद होने का मामला कोई पहला मामला नहीं है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार हर माह जेएलएन नहर से दस शव बरामद हो रहे हैं। चार दिन पूर्व ही बोहर गांव के पास यूपी के लखीमपुर खीरी के दो मजदूर नहर में बह गए थे। जिनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया था। जबकि दूसरे का पता नहीं लग सका था। इसके अलावा मोखरा निवासी व्यक्ति का शव भी बोहर के पास से बरामद किया गया था। हर माह करीब दस शव जेएलएन नहर से बरामद किए जा रहे हैं। आखिर शव कहां से आ रहे हैं। पुलिस पता लगाने में नाकाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें