फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉवर लगाने के नाम 1.80 लाख की ठगी

Mon, 07 Sep 2015 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर सलारा मोहल्ला निवासी युवक से एक लाख 80 हजार रुपये ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने कंपनी के ब्रांच मैनेजर सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक सलारा मोहल्ला निवासी विजय को छह माह पहले एक विज्ञापन के जरिये पता चला कि मकान की छत और प्लाट पर टॉवर लगाने के लिए अच्छा खास किराया मिल रहा है।

विज्ञापन में दिए गए नंबर पर बात की तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को वेस्ट बंगाल की एक कंपनी से जुड़े होने की बात कही। विजय ने आरोप लगाया कि एग्रीमेंट के लिए 22 मार्च से एक मई के बीच दो से तीन बार एक बैंक एकाउंट नंबर देकर करीब पौने दो लाख रुपये जमा करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिन गुजरने के बा द न कोई कॉल आया न कोई टॉवर लगाने पहुंचा। विजय की शिकायत पर पुलिस ने जांच के लिए आर्थिक अपराध शाखा मामला सौंपा। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कंपनी के ब्रांच मैनेजर सहित पांच लोगों के  खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें